UP Board Result 2025 Date Live Updates: कब जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे? ये है संभावित तारीख

UP Board Result 2025 Date Live Updates: कब जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे? ये है संभावित तारीख

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) जल्द ही 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटर) का  रिजल्ट जारी करेगा।

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) जल्द ही 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटर) का  रिजल्ट जारी करेगा। एग्जाम में बैठने वाले करीब 54 लाख स्टूडेंट्स को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है।  20 अप्रैल के बाद कभी भी परिणाम घोषित हो सकता है।  जिन बच्चों ने इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा दी है वह रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित हुई थी। इस दौरान यह परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित हुई थी। इन परीक्षाओं में 54.38 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 27.40 लाख हाईस्कूल और 26.98 लाख इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स हैं।

33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलता है। वहीं, अगर कोई स्टूडेंट इस परीक्षा में भी पासिंग मार्क्स नहीं हासिल कर पाता तो उसे फेल माना जाता है।

UPMSP Result 2025: वेबसाइट कौन सी है?

आप यूपी बोर्ड का रिजल्ट इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर देख सकेंगे-

  • upmsp.edu.in
  • upmsp.edu.in results
  • upresults.nic.in
    UP Board Result 2025: ताजा अपडेट क्या है?
    हाल ही में यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट 2025 से जुड़े 3 लेटेस्ट अपडेट्स आए हैं। जानने के लिए क्लिक करें

    UPMSP Result 2025: संभावित डेट

    माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश अगले सप्ताह में 10वीं 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। 15 अप्रैल तक यूपीएमएसपी ने मीडिया संस्थानों से रिजल्ट होस्टिंग का आवेदन मांगा है। उसके बाद कभी भी यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 क्लास 10, 12 की घोषणा की जा सकती है।
  • Sarkari Result: यूपी बोर्ड पासिंग मार्क्स क्या है?

    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कितने नंबर पर पास होते हैं?
  • यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक कैसे करें?

    यूपी बोर्ड का रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

    • या पेज खुलेगा। वहां दिए गए बॉक्स में अपना यूपी बोर्ड रोल नंबर भरें।
    • स्क्रीन पर मौजूद सिक्योरिटी कोड भरें और सबमिट कर दें।
    • आपका परिणाम सामने आ जाएगा।
      घोषणा के बाद UP Board Result 2025 Link पर जाएं। (क्लास 10 या 12)
  • UP Board 12th Result: कितने स्टूडेंट्स पास

    • यूपी बोर्ड 12वीं 2024 में छात्राओं का पास प्रतिशत कितना रहा था- 88.42%
    • यूपी बोर्ड इंटर 2024 में कितने छात्र पास हुए थे- 77.78%
  • UP Board 10th Result: पीछे रह गए थे जो जिले

    यहां यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 के उन जिलों के नाम और उनके पास प्रतिशत दिए गए हैं, जहां से पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे कम बच्चे पास हुए थे-

    • ललितपुर- 77.50
    • सोनभद्र- 81.66
    • खीरी- 81.84
    • बांदा- 82.48
    • रायबरेली- 83.46
    • पीलीभीत- 84.51
    • अमेठी- 84.61
    • महोबा- 84.71
    • हरदोई- 84.94
    • श्वावस्ती- 85.31
      UP Board Result 2025: डेट कहां देखें?
      परीक्षाफल की घोषणा से पहले यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 डेट और टाइम की जानकारी देगा। ये सूचना यूपी बोर्ड ट्विटर अकाउंट पर दी जाएगी। यूपी बोर्ड परिणाम जारी होने की डेट से एक दिन पहले तारीख और समय का ऐलान किया जाएगा।

      Sarkari Result: 54 लाख परीक्षार्थी

      2025 में यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए 54 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि एग्जाम के दौरान इनमें से कुछ ने परीक्षा छोड़ दी। अब बोर्ड ने करीब 50 लाख विद्यार्थियों के लिए परिणाम तैयार किया है।

      UP Board 12th Result: डेट क्या होती है

      यूपी बोर्ड क्लास 10th और 12th दोनों के नतीजे एक ही दिन जारी करता है। डेट एक ही रहती है। बस दोनों की घोषणा के समय में एक-डेढ़ घंटे का अंतर रहता है

Leave a Comment