Maiya Samman Yojana 9वीं 10वीं किस्त जारी- इन महिलाओं को आज मिलेंगे 5000 रुपए, देखें पेमेंट अपडेट

Maiya Samman Yojana 9वीं 10वीं किस्त जारी- इन महिलाओं को आज मिलेंगे 5000 रुपए, देखें पेमेंट अपडेट

मैया सम्मान योजना 9वीं 10वीं किस्त जारी: झारखंड राज्य की मैया सम्मान योजना के तहत पंजीकृत लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मैया सम्मान योजना की 9वीं 10वीं किस्त की राशि 6 ​​मई 2025 को कई जिलों में जारी कर दी गई है। इस बार राज्य सरकार ने 9वीं और 10वीं किस्त एक साथ जारी की है, जिससे महिलाओं को कुल ₹5000 का लाभ मिला है। यह योजना का पहला चरण है जिसमें 12 जिलों की महिलाओं को सबसे पहले 9वीं और 10वीं किस्त का पैसा मिलने वाला है।

जानकारी के लिए बता दें कि जिन जिलों की महिलाओं को इन विशेष किस्तों का लाभ दिया गया है, उनकी सूची भी जारी कर दी गई है। इस लेख में हम आपको मैया सम्मान योजना 9वीं 10वीं किस्त भुगतान के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं जैसे कि पहले चरण में किन महिलाओं को लाभ मिलेगा, दूसरा चरण कब शुरू हो सकता है, प्राप्त भुगतान की स्थिति की जांच कैसे करें आदि। सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए अंत तक हमारे साथ जुड़े रहें।

मैया सम्मान योजना क्या है?

झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से मैया सम्मान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में DBT के माध्यम से दी जाती है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और अपनी जरूरतों को खुद पूरा कर सकें।

अब तक सभी लाभार्थी महिलाओं को योजना की 8 किस्तें मिल चुकी हैं। अब पहले चरण में सरकार ने राज्य के 12 जिलों की पात्र महिलाओं के खातों में 9वीं और 10वीं किस्त की राशि भेज दी है। बाकी जिलों की महिलाओं को ये किस्तें दूसरे चरण में प्रदान की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़ें।

मैया सम्मान योजना 9वीं 10वीं किस्त का भुगतान आज

झारखंड राज्य की ऐसी महिलाओं के लिए बड़ी खबर है जो 9वीं और 10वीं किस्त का इंतजार कर रही थीं। आज यानि 6 मई 2025 को पहले चरण के तहत सरकार ने 9वीं और 10वीं किस्त की कुल ₹5000 की धनराशि जारी कर दी है, जो सबसे पहले प्रदेश के 12 जिलों की महिलाओं को दी जा रही है। जिन महिलाओं को पहले 8 किस्तों का लाभ मिल चुका है, उन्हें ₹5000 दिए जाएंगे। वहीं जिन महिलाओं को छठी, सातवीं और आठवीं किस्त नहीं मिली है, उन्हें इस बार कुल ₹12500 मिलने की संभावना है। यह किस्त उन्हीं महिलाओं को मिलेगी, जिनका भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है और उनके बैंक खातों में डीबीटी सक्रिय है।

मैया सम्मान योजना की 9वीं 10वीं किस्त जारी

झारखंड राज्य सरकार की मैया सम्मान योजना के तहत पंजीकृत महिलाएं काफी समय से 9वीं किस्त का इंतजार कर रही थीं। पिछले कुछ समय से खबर आ रही थी कि सरकार 9वीं और 10वीं किस्त की राशि एक साथ जारी करेगी और इसी के तहत झारखंड सरकार ने 6 मई 2025 को पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं को एक साथ ₹5000 की दो किस्त जारी कर दी है। बाकी बची महिलाओं को दूसरे चरण में लाभ दिया जाएगा।

पहले चरण में जिन जिलों की महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे उनकी सूची जारी कर दी गई है। इनमें उन महिलाओं के नाम शामिल हैं जिनका भौतिक सत्यापन हो चुका है और जिनके खाते में डीबीटी हो चुका है। आज 6 मई 2025 को पहले चरण की शुरुआत हो गई है और धीरे-धीरे लाभार्थी महिलाओं के खातों में ₹5000 ट्रांसफर किए जाने वाले हैं। वहीं, दूसरे चरण में उन महिलाओं को लाभ मिलेगा जो जल्द से जल्द खाते में डीबीटी सक्रिय कर अपना भौतिक सत्यापन पूरा करा लेंगी।

इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले चरण में मिलेगा लाभ

इन जिलों की महिलाओं को 9वीं और 10वीं किस्त की राशि सबसे पहले मिलने वाली है –

  • जमशेदपुर
  • धनबाद
  • चतरा
  • गढ़वा
  • जामताड़ा
  • गुमला
  • पाकुड़
  • लोहरदगा
  • सिमडेगा
  • बोकारो
  • रांची
  • देवघर

Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist के लिए पात्रता

  • इसके लिए महिला का आवेदन स्वीकृत होना आवश्यक है।
  • महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • टैक्स पेयर परिवार की महिला को यह लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • महिला के परिवार में सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • आवेदिका महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला का एकल खाता होना चाहिए जिसमे डीबीटी चालू हो।
  • महिला का आधार कार्ड अपडेटेड होना चाहिए।
  • आवेदिका का वेरिफिकेशन पूर्ण होना चाहिए।

मैया सम्मान योजना 9वीं 10वीं किस्त भुगतान स्थिति जांचें

  • सबसे पहले आप मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • मुख्य पेज में दिए गए “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • फिर लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन कीजिए।
  • अभी मुख्य पृष्ठ में दिए गए विकल्प “आवेदन एंव भुगतान की स्थिति” पर क्लिक कीजिए।
  • फिर आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके “ओटीपी प्राप्त करें” विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके सत्यापित कीजिए।
  • इतना करने के बाद 9 वीं और 10वी  किस्त का पूरा भुगतान विवरण खुलकर आ जाएगा।

Leave a Comment