JEE Advanced रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका आज, जमा करें फीस, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड, नोट कर लें तारीख

JEE Advanced रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका आज, जमा करें फीस, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड, नोट कर लें तारीख

जेईई एडवांस्ड परीक्षा 18 मई 2025 को दो पालियों में आयोजित होगी। एडमिट कार्ड की तारीख घोषित हो चुकी है। आइए जानें कैसे हॉल टिकट डाउनलोड करें?

JEE Advanced 2025: आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस से जुड़ी अहम तारीखों का ऐलान कर दिया है। अभ्यर्थी आज रात यानी 2 मई को 12:00 बजे से पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आखिरी तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म होने के बाद भी अभ्यर्थियों को फीस भरने का मौका दिया जाएगा। रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों के लिए फीस भरने की आखिरी तारीख 5 मई 2025 है। परीक्षा 18 मई 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 11 मई को जारी किए जाएंगे। 17 मई को दिव्यांग अभ्यर्थियों को स्क्राइब चुनने का मौका मिलेगा।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर JEE एडवांस्ड 2025 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालें।
  • स्क्रीन पर हॉल टिकट दिखाई देगा। इसे ध्यान से चेक करें। फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जानकारी वेरिफाई करें।
  • भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें। इसके बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

JEE एडवांस्ड एडमिट कार्ड में मिलेगी ये जानकारी

एडमिट कार्ड में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी और जेंडर जैसी व्यक्तिगत जानकारी मिलेगी। इसके अलावा जेई एडवांस्ड रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, जेईई मेन्स एप्लीकेशन नंबर, परीक्षा केंद्र, पेपर लैंग्वेज, परीक्षा तिथि और समय की जानकारी भी मौजूद है।

परीक्षा पैटर्न के बारे में

जेईई एडवांस्ड परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 और पेपर-2 दोनों अनिवार्य हैं। प्रत्येक पेपर 3 घंटे की अवधि का होता है। पेपर-1 परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। पेपर-2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से कुल 54 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से 18 प्रश्न होंगे। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को 4 घंटे का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, सूचना बुलेटिन देखना उचित है।

Leave a Comment