Anganwadi Supervisor honorarium increase new salary ₹ 25000

Anganwadi Supervisor honorarium increase new salary ₹ 25000

Anganwadi Supervisor Salary Increase आंगनवाड़ी सुपरवाइजर का पद एक जिम्मेदारी भरा और सामाजिक विकास से जुड़ा हुआ पद होता है जिसमें आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता और सहायिका के कार्य की निगरानी करना और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने का कार्य सुपरवाइजर का होता है।

सरकार समय-समय पर सुपरवाइजर के मानदेय में भी बढ़ोतरी का कार्य करती है, और 2025 में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के मानदेय में बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी भारत के समस्त अलग-अलग राज्यों में थोड़े-थोड़े अंतराल के अनुसार और अंतर के अनुसार होती है।

आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पदों की कार्य प्रणाली

Anganwadi Supervisor Salary Increase आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एक विभिन्न जिम्मेदारियां से भरा हुआ पद है जिसकी कार्य प्रणाली निम्नानुसार है:-

  • निगरानी:- अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केदो पर नियमित जांच करना और कार्यकर्ता आंगनवाड़ी सहायिका की गतिविधियों का निरीक्षण करना।
  • उच्च अधिकारियों को रिपोर्टिंग:- सुपरवाइजर हर केंद्र से संबंधित डाटा को एकत्रित करके उच्च अधिकारियों तक उसकी रिपोर्ट भेजता है।
  • सरकारी योजनाओं का कार्यान्वयन:- पोषण अभियान जननी सुरक्षा योजना का कार्यान्वयन करना।
  • प्रशिक्षण और मार्गदर्शन:- आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता को समय-समय पर प्रशिक्षण देना और उन्हें नई योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन करना और उन्हें लागू करवाना।
  • दस्तावेजों और रिकॉर्ड का रखरखाव:- जैसे वजन टीकाकरण की जानकारी लाभार्थियों की सूची का रिकॉर्ड रखना।
  • स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी:-आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण की जांच करना और नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना।
यह भी देखे:-  BED Course बीएड कोर्स बंद शिक्षक बनने के लिए करना होगा नया कोर्स

Anganwadi Supervisor Salary Increase

आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर के मानदेय में समय-समय पर बढ़ोतरी होती रहती हैं जिसकी सूचना संबंधित राज्य की आंगनवाड़ी के अधिकारी के स्रोतों या वेबसाइटों के माध्यम से आंगनवाड़ी सुपरवाइजर को सूचित किया जाता है।

आंगनवाड़ी सुपरवाइजर में पूर्व वेतन 7500 से बढ़ाकर ₹10000 प्रतिमाह किया गया( अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग हो सकता है) उसके बाद में कई राज्यों में इसके वेतन में फिर से बढ़ोतरी हुई।

2025 में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के मानदेय में 11000 से बढ़कर ₹15000 कर दिया गया है। यह मानदेय मे केंद्र और राज्य सरकार समय-समय पर वृद्धि करती है। मानदेय में वृद्धि का मुख्य कारण महिला कर्मचारियों को सशक्त बनाना और बाल विकास सेवाओं को मजबूती प्रदान करना है।

Leave a Comment