बिहार MBBS एडमिशन 2025: NMCH में एडमिशन पाने के लिए कितने अंक चाहिए होंगे, जानें पिछले साल का कटऑफ
बिहार MBBS एडमिशन 2025: NEET UG 2025 परीक्षा समाप्त हो गई है और अब छात्र परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल NMCH पटना में MBBS एडमिशन के लिए सामान्य श्रेणी का कटऑफ 670 अंक था। इस लेख में 2024 का राउंड-वाइज कटऑफ और 2025 में अपेक्षित रैंक जानें।
बिहार MBBS एडमिशन 2025 हिंदी में: NEET UG 2025 परीक्षा 4 मई को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है, और अब उम्मीदवार परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल, NEET UG 2024 का रिजल्ट 4 जून को जारी किया गया था, यानी परीक्षा के 30 दिन बाद। इस साल भी रिजल्ट जून के पहले हफ्ते में जारी होने की संभावना है। रिजल्ट आने के बाद छात्र यह जानने की कोशिश करते हैं कि उन्हें अपने स्कोर के आधार पर किस मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है।
बिहार के प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में से एक, नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH), पटना, में प्रवेश के लिए कटऑफ रैंक और स्कोर की जानकारी महत्वपूर्ण होती है. नीचे NMCH पटना के 2024 के राउंड-वाइज कटऑफ रैंक और स्कोर दिए गए हैं, जो 2025 के संभावित कटऑफ का अनुमान लगाने में उम्मीदवारों के लिए सहायक हो सकते हैं. (NEET UG 2025 admission in Hindi)
Bihar MBBS Admission 2025: NMCH पटना में MBBS एडमिशन प्रक्रिया
एनएमसीएच पटना (NMCH Patna) में एमबीबीएस में एडमिशन दो तरह की काउंसलिंग के जरिए होता है. पहली है ऑल इंडिया कोटा (AIQ), जिसमें कुल सीटों का 15% हिस्सा होता है. इसमें देशभर के छात्र शामिल होते हैं और सीटों का आवंटन NEET की ऑल इंडिया रैंक के आधार पर केंद्रीय काउंसलिंग से होता है. दूसरी है राज्य कोटा (State Quota), जिसमें 85% सीटें होती हैं और ये बिहार राज्य के निवासियों के लिए होती हैं. इस कोटे में एडमिशन बिहार सरकार के BCECEB बोर्ड द्वारा आयोजित UGMAC काउंसलिंग के जरिए होता है. (NMCH Patna NEET admission in Hindi)
NMCH पटना NEET UG 2024 कटऑफ (AIQ – 15%)
2024 में ऑल इंडिया कोटा के तहत NMCH पटना में विभिन्न श्रेणियों के लिए राउंड-वाइज कटऑफ रैंक निम्नलिखित रहे:
श्रेणी | राउंड 1 रैंक | राउंड 4 रैंक |
सामान्य (UR) | 6015 | 11894 |
OBC | 6889 | 11894 |
SC | 50013 | 74417 |
ST | 84334 | 96000 |
EWS | 7307 | 10308 |
NMCH पटना NEET UG 2024 कटऑफ (State Quota – 85%)
बिहार राज्य कोटा के तहत NMCH पटना में विभिन्न श्रेणियों के लिए राउंड 1 में कटऑफ रैंक और स्कोर निम्नलिखित रहे:
श्रेणी | रैंक | स्कोर |
सामान्य (UR) | 12327 | 670 |
OBC | 17910 | 661 |
EWS | 23419 | 655 |
EBC | 24900 | 652 |
SC | 132760 | 549 |
ST | 149392 | 541 |
अगर आप NEET UG 2025 की परीक्षा देकर NMCH पटना में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो सामान्य श्रेणी के लिए कम से कम 670 अंक लाना जरूरी हो सकता है. लेकिन हर साल कटऑफ में बदलाव होता है क्योंकि यह परीक्षा की कठिनाई, सीटों की संख्या और छात्रों की संख्या पर निर्भर करता है. काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइटों को जरूर देखते रहें.