बिहार होमगार्ड वैकेंसी 2025: बिहार होमगार्ड फिजिकल टेस्ट में साथ ले जाने होंगे ये सभी दस्तावेज, देखें पूरी लिस्ट

बिहार होमगार्ड वैकेंसी 2025: बिहार होमगार्ड फिजिकल टेस्ट में साथ ले जाने होंगे ये सभी दस्तावेज, देखें पूरी लिस्ट

बिहार होमगार्ड भर्ती: बिहार होमगार्ड भर्ती शारीरिक प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को कई चरणों से गुजरना होगा। इनमें दौड़ना, ऊंचाई, छाती का माप, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक शामिल हैं। इन सभी चरणों के अंक पहले से निर्धारित कर दिए गए हैं।

बिहार होमगार्ड भर्ती 2025: बिहार में 15 हजार होमगार्ड की बहाली होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरे जा चुके हैं। साथ ही दरभंगा, पूर्णिया, भोजपुर, मुंगेर, लखीमसराय समेत पांच जिलों के अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तिथि, समय और आवंटित परीक्षा केंद्र का उल्लेख है। ये एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट के लिए जारी किए गए हैं। होमगार्ड भर्ती में फिजिकल सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि अभ्यर्थियों का चयन इसी आधार पर होगा।

बिहार होमगार्ड भर्ती शारीरिक प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को कई चरणों से गुजरना होगा। इनमें दौड़ना, ऊंचाई, छाती माप, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक शामिल हैं। इन सभी चरणों के अंक पहले से निर्धारित कर दिए गए हैं। यह परीक्षा कुल 15 अंकों की होगी। जो अभ्यर्थी किसी भी चरण में पास नहीं हो पाएंगे, वे वहीं उस प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। शारीरिक क्षमता/दक्षता परीक्षा जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। शारीरिक परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होनी है। सभी अभ्यर्थियों को अलग-अलग तिथियों पर टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

Bihar Homeguard Physical: टेस्ट के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों को अपने साथ कुछ डाक्यूमेंट्स ले जाने होंगे। बिना इन डाक्यूमेंट्स के टेस्ट में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। इसलिए नीचे दिए गए डाक्यूमेंट्स को अपने साथ ले जाना जरुरी होगा।

  • एडमिट कार्ड
  • पहचान पत्र(वोटर आईडी/आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस)
  • एप्लीकेशन फॉर्म
  • EWS/Category Certificate(यदि लागू हो)
  • 10th/12th Marksheet
हालांकि एडमिट कार्ड पर सिर्फ एडमिट कार्ड, पहचान पत्र साथ लेने की जानकारी दी गई है। लेकिन आपको अपने साथ ये सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स ले जाना चाहिए। साथ ही एडमिट कार्ड पर यह भी जानकारी दी गई है कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, लैपटॉप या किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना वर्जित है। साथ ही किसी प्रकार की अनुचित गतिविधि में पकड़े जाने पर उम्मीदवारी खत्म कर दी जाएगी।

Leave a Comment